Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. सीएम सोरेन ने कहा – पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई महज गीदड़ भभकी

सीएम सोरेन ने कहा – पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई महज गीदड़ भभकी

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज जो राजनीति परिभाषा भाजपा गढ़ रही है, वह सही नहीं है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की छापेमारी को महज गीदड़ भभकी बताया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज जो राजनीति परिभाषा भाजपा गढ़ रही है, वह सही नहीं है। भाजपा राजनीतिक मैदान में नहीं सकती है, तो संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करती है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

हेमंत सोरेन ने कहा कि हम डरने वालों में से नहीं हैं। भाजपा का उद्देश्य क्या है, वह किसी से छिपी नहीं है। केंद्र कितना भी प्रयास कर ले, हम अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का बस चले, तो वह पंचायत चुनाव में भी ईडी का इस्तेमाल कर ले।

चुनाव आयोग द्वारा हेमंत सोरेन को भेजे गये नोटिस और सरकार पर खतरा होने के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि चिंता न करें, सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं विचलित नहीं हूं। देश में कानून है, संविधान है। कानून के बाहर जो भी जाता है, वह भुगतता है। नोटिस का जवाब देने में तय तिथि को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, चुनाव आयोग से ही पूछिए कि इतनी जल्दबाजी क्यों ?

बाबूलाल मरांडी ने कहा अरबों की संपत्ति का खुलासा गीदड़ भभकी नहीं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस विषय पर मुख्यमंत्री सोरेन को घेरते हुए लिखा कि “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को चर्चित एवं भ्रष्टाचार के लिये शुरू से बदनाम आईएएस पूजा सिंघल के यहाँ ED का देश व्यापी छापा, उनके लोगों के यहाँ से क़रीब बीस करोड़ रूपये कैश मिलना,अरबों की सम्पत्ति का खुलासा गीदड़ भभकी दिखता है।”

पढ़ें :- IAS Pooja Singhal Case : तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, हो सकती है बड़ी कार्यवाई

 

पढ़ें :- ED के रिमांड में बिगड़ी निलंबित आईएस पूजा सिंघल की तबियत, लगातार हो रही है स्वास्थ्य की जांच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com