मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः CM मनोहर लाल ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व

Rakesh

करनाल में CM मनोहर लाल ने बड़ी धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। CM ने आम पब्लिक के साथ करनाल के सेक्टर 13 में सामुदायिक भवन में मनाया। CM ने सभी को मकर सक्रांति के त्यौहार की बधाई दी। CM मनोहर लाल ने प्रसाद के तौर पर सभी को लोहड़ी दी।

cm manohar lal
शेयर करें

करनाल। करनाल में CM मनोहर लाल ने बड़ी धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। CM ने आम पब्लिक के साथ करनाल के सेक्टर 13 में सामुदायिक भवन में मनाया। CM ने सभी को मकर सक्रांति के त्यौहार की बधाई दी। CM मनोहर लाल ने प्रसाद के तौर पर सभी को लोहड़ी दी।

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में बाबरी का ढांचा बना हुआ था। इसके लिए काफी संघर्ष किया। उच्चतम न्यायलय का फैसला आया और इसके बाद ये माना गया कि यही राम जन्म भूमि है और राम का जन्म हुआ था।  कहा कि पीएम मोदी की बदौलत ये संभव हो पाया। 22 जनवरी को सभी को उत्साह के साथ रामलला का स्वागत करना है। घर में खुशियां मनानी हैं।

CM ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस भी खास है। करनाल जिले के लिए और सभी को मिलकर उस राष्ट्रीय पर्व को मनाना है। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि बहुत सारे नाम पुराने समय के रखे हुए थे, हमने प्रदेश में आने पर 25 के आसपास अलग अलग नाम बदले हैं।

टैग: haryana
शेयर करें