Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः CM मनोहर लाल ने भारत रत्न की घोषणा पर जताई खुशी, PM का जताया आभार

हरियाणाः CM मनोहर लाल ने भारत रत्न की घोषणा पर जताई खुशी, PM का जताया आभार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत रत्न की घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देना सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीनों महापुरुषों को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

By Rakesh 

Updated Date

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत रत्न की घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देना सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीनों महापुरुषों को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हित और उनके आधारभूत मुद्दों को प्राथमिकता दी। किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आपातकाल में भी लोकतंत्र को जीवित रखने में चौधरी चरण सिंह का अहम योगदान था।

जबकि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने और विपक्ष समेत विपक्षी नेताओं को सम्मान देकर संसदीय परंपराओं को मज़बूत करने का काम किया था। भारत को वैश्विक बाजार के लिए खोलने और आर्थिक विकास के आधारभूत ढांचे को मज़बूत करने में उनका अहम योगदान था।

कहा कि कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन ने आधुनिक कृषि और किसानों को आर्थिक मज़बूती देने के लिए काम किया। आधुनिक समय की कृषि और किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए उनका योगदान हमेशा अनुकरणीय रहेगा।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com