मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दून मेडिकल कॉलेज, ओटी, इमरजेंसी और आईसीयू ब्लॉक भवन का किया लोकार्पण

इंडिया वॉइस

उत्तरांखड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के OT और नए बने इमरजेंसी भवन का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने “आशा संगिनी” पोर्टल भी लॉन्च किया।

शेयर करें

उत्तरांखड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के OT और नए बने इमरजेंसी भवन का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने “आशा संगिनी” पोर्टल भी लॉन्च किया। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओटी, आईसीयू और आपात बिल्डिंग के लोकार्पण से सीएम धामी ने राजधानी देहरादून औ,र इसके आसपास के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दे दी है।

ज्ञात हो कि करीब सात साल से यह इमरजेंसी भवन बन रहा था। इस दौरान सीएम धामी ने “आशा संगिनी” एप भी लांच किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

नए बिल्डिंग ब्लॉक में ओटी के अलावा निक्कू, पीकू आदि भी शिफ्ट कर दिए गए हैं। यहीं से रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और आयुष्मान योजना के काउंटर भी शुरू कर दिए गए हैं। नए ब्लॉक में माड्यूलर आपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं। ओटी उच्च स्तरीय मानकों के अनुसार बनाए गए हैं।

इस दौरान सीएम धामी ने “आशा संगिनी” एप भी लॉन्च किया जिसका मकसद आशा के कामकाज की निगरानी करना होगा और स्वास्थ्य महकमे के आला अफसर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसी तरह काम के आधार पर आशा वर्कर्स को ऑनलाइन भुगतान भी इसी एप बेस्ड पोर्टल से किया जाएगा। एनएचएम के तहत आशाओं को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं।

 

शेयर करें