मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

विधानसभा का मानसून सत्रः अखिलेश पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा

Rakesh

विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश को सामान्य दिनों में सड़कों पर सांड़ नजर आते हैं लेकिन कोरोना काल में लौट रहे हजारों गरीब इनको मदद के लिए नहीं दिखे।

cm yogi
शेयर करें

लखनऊ। विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश को सामान्य दिनों में सड़कों पर सांड़ नजर आते हैं लेकिन कोरोना काल में लौट रहे हजारों गरीब इनको मदद के लिए नहीं दिखे।

सीएम योगी ने कहा कि हम फीडर को अलग करके किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। नलकूपों को सोलर के माध्यम से चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे कई किसानों को लाभ पहुंच चुका है और कई लोगों तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही प्रदेश में जलसंरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं।

किसानों के साथ खड़ी है सरकार 

सीएम योगी ने कहा कि हम आश्वस्त करते हैं कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। अगर किसी भी किसान को बाढ़ और सूखे से दिक्कत होती है तो सरकार उसकी सहायता के लिए हमेशा खड़ी है। यही कारण है कि आज आंदोलन नहीं होते, यही कारण है कि किसान आत्महत्या नहीं करते, यही कारण है कि आज पलायन नहीं होता।

यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश हैः सीएम

योगी ने कहा कि हमने शहीद सैनिक परिवार के व्यक्ति को नौकरी देने का काम किया है। आपने 2017 से पहले इसे क्यों नहीं किया। अब यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है। अब लोग जब बताते हैं कि वह उत्तर प्रदेश से हैं तो उसे सम्मान की नजर से देखते हैं। आज लोग निवेश करना चाहते हैं, इनके समय में जो थे वो भी भाग रहे थे। मैं तो कहता हूं एक ट्रिलियन की इकनॉमी पर एक बार चर्चा हो ही जाए।

मैं तो कहता हूं कि इसे 36 घंटे की एक चर्चा इस पर कर ही ली जाए। सीएम योगी ने कहा कि अगर बारिश कम होती है तो हम पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। अगर बारिश कम होगी तो हम किसानों को बीज किट उपलब्ध कराएंगे। सरकार के स्तर पर जो प्रयास तैयार किए गए है तो भी इन लोगों को परेशानी होती है।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है, कांवड़ यात्रा में पुष्पवर्षा से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। आपने इसे भी बैन कर दिया था। हमने सबको सुरक्षा दी और इसे दोबारा प्रारंभ किया। हां ये जरूर है कि हमने संवाद किया और आज सड़कों पर नमाज नहीं होती है।

विपक्ष के विकास का मतलब खुद के विकास से था

योगी ने कहा कि ये डबल इंजन की ताकत का परिणाम है कि हमें प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी करने में सफलता हासिल हुई है। आज के इस अवसर पर ये कहना चाहता हूं कि विपक्ष के एजेंडे में विकास था नहीं। इनके विकास का मतलब तो अपने विकास से है। आज पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आ रही है, लोग यहां निवेश करना चाहते हैं। योगी ने शिवपाल को सलाह दी कि अभी समय है अपना रास्ता चुन लें, 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा

टैग: UP
शेयर करें