मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः घायल किसान प्रीतपाल सिंह की हालत खतरे से बाहर, दिया जा रहा बेहतर इलाज

Rakesh

खनौरी बॉर्डर पर घायल किसान प्रीतपाल सिंह खतरे से बाहर है। घायल किसान संगरूर के नवागांव का रहने वाला है। प्रीतपाल को हरियाणा पुलिस ने पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया है। प्रीत के चेहरे और पैरों पर चोटें लगी हैं।

medical
शेयर करें

रोहतक। खनौरी बॉर्डर पर घायल किसान प्रीतपाल सिंह खतरे से बाहर है। घायल किसान संगरूर के नवागांव का रहने वाला है। प्रीतपाल को हरियाणा पुलिस ने पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया है। प्रीत के चेहरे और पैरों पर चोटें लगी हैं।

पीजीआई के डायरेक्टर एसएस लोहचाब ने कहा कि किसान प्रीतपाल सिंह की मौत की खबर पूरी तरह से अफवाह है। प्रीतपाल को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जान को खतरे जैसी कोई बात नहीं है। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। खनोरी बॉर्डर पर घायल किसान प्रीतपाल सिंह को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

शेयर करें