Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनिया गाँधी से की मुलाकात, माइंस मामले पर दी विस्तृत जानकारी

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनिया गाँधी से की मुलाकात, माइंस मामले पर दी विस्तृत जानकारी

इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर पार्टी आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली गये हैं। वहां उन्होंने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा कि माइंस लीज पर इन दिनों विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री पर कई आरोप लगाए गए हैं। जहां तक उनकी राजनीतिक समझ है, तो यह साफ है कि अभी तक उनपर ऐसा कोई मामला नहीं बन रहा है, जितना लोग बना रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हमें यह देखना चाहिए कि आरोप कौन लोग लगा रहे हैं। वैसे लोग जिन पर भ्रष्टाचार के खुद कई आरोप हैं। बताया जाता है कि मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने राजेश ठाकुर से मुख्यमंत्री के माइंस मामले से जुड़ी हर बातों पर विस्तृत जानकारी ली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com