मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की सूची, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल, यहां देखें लिस्ट

इंडिया वॉइस

इस सूची में पत्रकार, समाजसेवी व संघर्षशील महिलाएं भी हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

शेयर करें

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी गयी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सूची में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा हैं। इस सूची में पत्रकार, समाजसेवी व संघर्षशील महिलाएं भी हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

उन्नाव रेप पीड़िता की माँ को मिला टिकट 

उन्नाव रेप पीड़िता की माँ ‘आशा सिंह’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, हम चाहते हैं कि वही सत्ता वे हासिल करें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना महामारी के समय में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को भी मिला टिकट 

सूचि में शामिल बड़े नामों की अगर हम बात करें तो कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी पार्टी ने फरुखाबाद से टिकट दिया है। इसके आलावा सदफ जाफर को भी कांग्रेस ने लखनऊ सेंट्रल से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि देश में जब NRC-CAA के खिलाफ हिंसक आंदोलन हुआ था तब उस आंदोलन में सदफ जाफर का नाम सबसे ऊपर था। लिहाजा कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने वाली सदफ जाफर को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सामाज सेविका पूनम पांडे को भी कांग्रेस पार्टी ने शाहजहांपुर से टिकट दिया  है।

उम्मीदवारों की सूची 

 

 

 

शेयर करें