मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में ड्यूटी के लिए निकला सिपाही लापता, परिजन परेशान

Desk

यूपी के फतेहपुर जिले में ड्यूटी के लिए घर से निकला पीआरवी में तैनात सिपाही अचानक लापता हो गया। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता सिपाही की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि लापता सिपाही ने बैंक से लोन ले रखा है। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है।

missing constable
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में ड्यूटी के लिए घर से निकला पीआरवी में तैनात सिपाही अचानक लापता हो गया। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता सिपाही की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि लापता सिपाही ने बैंक से लोन ले रखा है। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है।

पुलिस को शक है कि कर्ज के दबाव से वह लापता हुआ है। लापता सिपाही की तलाश की जा रही है। पीआरवी में तैनात सिपाही कृष्णकांत सारस्वत मलपुरा थाना जनपद आगरा का रहने वाला है। वह फतेहपुर जिले में डायल 112 में तैनात है। घर से 31 मार्च को ड्यूटी के लिए निकला था और फिर अचानक लापता हो गया।

जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी शिकायत राधानगर थाने में की। वहीं पुलिस ने मामले पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। 6 दिन बाद भी  लापता सिपाही का पता नहीं चल सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले पर हीलाहवाली बरत रही है।

इस मामले पर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि सिपाही ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 14 लाख 60 हजार रुपए लोन ले रखा है। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है। संभवतः कर्ज के दबाव में वह लापता हुआ हो। लापता सिपाही की तलाश की जा रही है व अन्य बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें