मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Corona Virus : हरियाणा में फिर बढ़ी पाबंदियां, 5 जिलों में सिनेमा हॉल और मॉल 12 जनवरी तक बंद

इंडिया वॉइस

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने पर सरकार ने 5 जिलों में पाबंदियां लगाई।

corona new variant omicron
शेयर करें

नई दिल्ली, 01 जनवरी। कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों में कुछ पाबंदियां लगा दी हैं। ये पाबंदियां 12 जनवरी तक लागू रहेंगी। ‘महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा’ की नई गाइडलाइन के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में 12 जनवरी तक कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं।

इन पांचों जिलों में सभी सिनेमा घर, मल्टीपलेक्स बंद रहेंगे। खेल परिसर, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल भी बंद रहेंगे। नई पाबंदी में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कैंप को छूट दी गई है। सभी मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मॉल और बाजारों को 5 बजे तक ही खुल सकेंगे।

हरियाणा में शनिवार को कुल 552 नए केस मिले

बतादें कि हरियाणा में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को कुल 552 नए केस मिले हैं, जो पिछले 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। इनमें गुरुग्राम में 298 और फरीदाबाद में 107 कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि ओमिक्रॉन का नया कोई केस सामने नहीं आया है।

GT बेल्ट में बढ़ रहे हैं मामले

NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ-साथ हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों में भी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुग्राम- 298, फरीदाबाद- 107, अंबाला- 32, सोनीपत- 31, पंचकूला- 26, रोहतक- 12, पानीपत और झज्जर 7-7, करनाल और कुरुक्षेत्र 6-6, यमुनानगर 5, नूंह 4, हिसार 3, चरखी दादरी 2, जींद, कैथल, पलवल, भिवानी और सिरसा में 1-1 नए केस मिले हैं। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोई नया मामला नहीं मिला है।

सरकार का टीकाकरण पर जोर

अब तक हरियाणा में कुल 3.45 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। शनिवार को 67,468 ने पहली और 11,8,199 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द प्रदेश की पात्र आबादी को टीकाकरण से कवर किया जाए।

टैग: haryana
शेयर करें