मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, पढ़ें

इंडिया वॉइस

आदिल दुर्रानी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

शेयर करें

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एंटरटेनर राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ झगड़े को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आदिल दुर्रानी को हिरासत में लिया था। अब पुलिस ने बुधवार को आदिल दुर्रानी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ही आदिल दुर्रानी के साथ शादी की थी। अब राखी सावंत ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी सावंत का कहना है कि आदिल दुर्रानी पहले ही शादीशुदा है।

राखी सावंत ने मंगलवार को आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदिल दुर्रानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने बुधवार को आदिल दुर्रानी को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताते चलें कि राखी सावंत ने आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी ने उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे है। राखी सावंत ने ये भी आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी की वजह से उनकी मां का निधन हुआ है। बता दें कि राखी सावंत की मां जया सावंत का 28 जनवरी को निधन हो गया था। राखी सावंत अपनी मां के निधन से उबर नहीं पाई थीं कि उनके पति आदिल दुर्रानी के साथ रिश्ते खराब हो गए कि उन्हें कोर्ट और पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

शेयर करें