Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः महोबा में प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई-बहन ने फंदे से लटककर दी जान

यूपीः महोबा में प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई-बहन ने फंदे से लटककर दी जान

यूपी के महोबा शहर में प्रेम प्रसंग के चलते चचेरे भाई-बहन ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने से परिवारों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर पेड़ से लटके शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Rakesh 

Updated Date

महोबा। यूपी के महोबा शहर में प्रेम प्रसंग के चलते चचेरे भाई-बहन ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने से परिवारों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर पेड़ से लटके शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- चंदौली में फंदे से लटकता मिला भाई-बहन का शव, इलाके में सनसनी

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। जहां पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक पेड़ से प्रेमी जोड़े का शव लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। गांव में रहने वाले शिवकरण कुशवाहा का 17 वर्षीय पुत्र किशोर और 16 वर्षीय लड़की का गांव के बाहर पेड़ से एक साथ लटका हुआ शव मिला।

परिजन बताते हैं कि दोनों एक ही कॉलेज में 11 वीं में पढ़ते थे। दोनों साथ में ही कॉलेज पढ़ने जाते थे। दोनों के बीच कब और कैसे नजदीकी हुई यह परिवार के लोगों को नहीं पता। उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि रिश्ते में चचेरे भाई-बहन के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं। कुछ दिन पूर्व परिवार को मृतकों के दोस्तों से जानकारी मिली थी कि दोनों के बीच प्रेम है और घर से भागने की फिराक में हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

बुधवार रात घर के बाहर नवरात्रि पर देवी पंडाल में सभी लोग भजन कीर्तन कर रहे थे। इसी दरमियान रात के समय दोनों अचानक लापता हो गए। जब परिवार के लोग खाना खाने बैठे तो दोनों ही घर से नदारद थे। परिवार ने शहर कोतवाली पुलिस को दोनों की गुमशुदगी की जानकारी दी लेकिन रातभर किसी का कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह जब गांव के लोग खेत के लिए निकले तो दोनों को फांसी के फंदे पर लटके देखा।

पढ़ें :- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com