मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

इंडिया वॉइस

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "गहरे दुख के साथ हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि हमारे बच्चे का निधन हो गया है।

cristiano Ronaldo
शेयर करें

मैनचेस्टर : मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने खुद इस बात की जानकारी दी। पुर्तगाली स्टार ने अपनी पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से एक बच्ची के जन्म का भी खुलासा किया, इस जोड़ी ने पहले कहा था कि वे जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने आगे इस बेहद मुश्किल समय में प्राइवेसी मांगी है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “गहरे दुख के साथ हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि हमारे बच्चे का निधन हो गया है। यह सबसे बड़ा दर्द है जिसे कोई भी माता-पिता महसूस कर सकते हैं। केवल हमारी बच्ची का जन्म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है। हम डॉक्टरों और नर्सों को उनकी सभी विशेषज्ञ देखभाल और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम सभी इस नुकसान से सदमे में हैं और हम इस कठिन समय में गोपनीयता की मांग करते हैं। हमारी बच्ची, आप हमारी परी हैं। हम हमेशा आप से प्यार करेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

रोनाल्डो के चार बच्चे हैं, जिनके नाम क्रिस्टियानो जूनियर, मातेओ और बेटियां ईवा और अलाना हैं। 2017 में, जॉर्जीना रोड्रिग्ज, जो रोनाल्डो की वर्तमान साथी हैं, ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जो उनकी चौथी संतान हैं। 2021 में, इस जोड़ी ने तब घोषणा की कि वे जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं।

शेयर करें