मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Rakesh

रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त विजय कुमार (26) निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी रामनगर के रूप में हुई। मृतक की बहन किरण ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है।

murder
शेयर करें

रामनगर। रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त विजय कुमार (26) निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी रामनगर के रूप में हुई। मृतक की बहन किरण ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है।

उसने कहा कि उसके भाई की अवैध संबंध के चलते हत्या की गई है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक ढिकुली क्षेत्र में घोड़े चलाने का काम करता था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शव के पास विषाक्त पदार्थ की खाली शीशी भी बरामद हुई है। जिससे प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें