मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः भारतरत्न गुलजारी नंदा की मनीं पुण्यतिथि, नंदाजी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

Rakesh

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारतरत्न गुलजारी नंदा की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में नंदा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Bharatratna Gulzari Nanda
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारतरत्न गुलजारी नंदा की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में नंदा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शों और जीवन के संघर्ष को लेकर राष्ट्रीय सेमिनार होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में पूर्व प्रधानमंत्री नंदा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के कारण कुरुक्षेत्र पर्यटन हब के रूप में उभरकर आया है। उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जा रहा है।

टैग: haryana
शेयर करें