मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद एयरपोर्ट पर दिखीं दीपिका पादुकोण,फैंस देख कर हुए खुश

इंडिया वॉइस

दीपिका पादुकोण की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इसी बीच दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर मां के साथ देखा गया

शेयर करें

हाल ही खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण की शूट के दौरान तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका प्रभास के साथ अपनी आने वाली एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.उसी दौरान उन्होंने बेचैनी और दिल की धड़कनें बढ़ने की शिकायत की थी. तुरंत ही दीपिका को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. दीपिका के फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए थे. लेकिन अब दीपिका पादुकोण पूरी तरह ठीक हैं.

हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद खुशनुमा अंदाज में देखा गया, वह मां के साथ थीं ,दीपिका को इस तरह खुश और ठीक देखकर फैंस काफी खुश हैं, दीपिका, मां के साथ कहीं से आ रही थीं और तब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था,इस दौरान उनके साथ रनवीर सिंह नजर नहीं आए.

शेयर करें