मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
दिल्ली

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर किया पलटवार, कहा- जांच से बचने के लिए DELHI CM कह रहे मनगढ़त कहानियां

Rakesh

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा डिजिटल प्रेसवार्ता करने पर कहा है कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के घोटाले सामने आ रहे हैं, वह अब मीडिया के सामने आने से भी बच रहे हैं।

delhi bjp president
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा डिजिटल प्रेसवार्ता करने पर कहा है कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के घोटाले सामने आ रहे हैं, वह अब मीडिया के सामने आने से भी बच रहे हैं।

नवम्बर 2023 से अब तक केजरीवाल को ईडी द्वारा तीन बार समन भेजा जा चुका है लेकिन तीनों बार केजरीवाल नए बहाने बनाकर बचते रहे हैं। कहा कि मीडिया उनसे सवाल ना करें इसलिए वह डिजिटल प्रेसवार्ता का सहारा लेकर मनगढ़त कहानियां कहने का प्रयास कर रहे हैं।

केजरीवाल सरकार का एक और स्वास्थ्य घोटाला सामने आया

श्री सचदेवा ने कहा कि शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल की सरकार का एक और स्वास्थ्य घोटाला सामने आ चुका है जिसका जवाब उनके पास नहीं है। इसलिए वह बचने का प्रयास कर रहे हैं। यूपीए-2 के समय कांग्रेस सरकार के लगातार उजागर हुए घोटालों का जवाब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास भी नहीं था और वह मीडिया से बचते थे।

कहा कि आज ठीक वही स्थिति अरविंद केजरीवाल की हो चुकी है। श्री सचदेवा ने कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल इस जांच से कब तक बचेंगे, उन्हें इस जांच के लिए ईडी के सामने आना ही पड़ेगा।

टैग: politics
शेयर करें