मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर, 11 दिन के अंदर 2 की मौत, दो की हादल नाजुक

इंडिया वॉइस

डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में 11 दिन के भीतर डेंगू ने दूसरी जान ले ली है। डेंगू का डर बढ़ता जा रहा है। 19 अक्तूबर को आलमबाग निवासी निजी कम्पनी के मैनेजर की डेंगू से मौत हो चुकी है।

शेयर करें

डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में 11 दिन के भीतर डेंगू ने दूसरी जान ले ली है। डेंगू का डर बढ़ता जा रहा है। 19 अक्तूबर को आलमबाग निवासी निजी कम्पनी के मैनेजर की डेंगू से मौत हो चुकी है।

सहयोगी शिक्षिकाओं के मुताबिक रीमा वर्मा रायबरेली रोड स्थित एल्डिको-दो में दो बेटे और पति के साथ रहती थी। वह करीब 12 साल से बिजनौर के माती स्थित जूनियर स्कूल में खेल शिक्षिका थी। उन्हें एक हफ्ते से बुखार आ रहा था।

रायबरेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई थी। दो दिन पहले हालत ज्यादा नाजुक होने पर पीजीआई में भर्ती कराया। शनिवार की रात दम तोड़ दिया।

राजधानी में रविवार को 24 डेंगू के नए मरीज मिले हैं। अलग-अलग अस्पतालों में 100 से अधिक डेंगू मरीज भर्ती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज, रेडक्रास, एनके रोड, ऐशबाग में चार-चार मरीज, चन्दरनगर में पांच व सिल्वर जुबली में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। मलेरिया विभाग की ओर से 2133 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। जिसमें 13 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर इनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में डेंगू से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की थी। किसी भी क्षेत्र में डेंगू का एक भी मरीज मिलने पर आसपास 60 घरों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू के लक्षण के आधार पर पहले कार्ड जांच कराई जाए और फिर डेंगू बुखार की एलाइजा जांच कराई जानें के भी न‍िर्देश द‍िए गए थे।

शेयर करें