देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर में एक युवक ने परेशान होकर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अजीत कुमार है। घटना से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया और नहर में कूद गया।
युवक ने अपने रिश्तेदारों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने के साथ ही विकासनगर कोतवाली के एक सिपाही पर भी पैसा लेकर दूसरे का पक्ष लेने का गंभीर आरोप लगाया। युवक के शक्ति नहर में कूदने की सूचना मिलने के बाद पहुंची SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सोमवार सुबह युवक का शव बरामद कर लिया।
मामले में युवक द्वारा बनाए गए वीडियो में जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगे हैं, उसे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लाइन हाजिर कर कोतवाल को पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीओ विकासनगर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक पर काफी कर्ज था। वह शराब पीने का आदि भी था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।