मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Divorce : शादी के 24 साल बाद सोहेल खान और सीमा ले रहे हैं तलाक, फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया

दोनों को शुक्रवार को एक फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। जहां दोनों तलाक की अर्जी देने पहुंचे थे। हालांकि अभी तक सोहेल या सीमा किसी के तरफ से भी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

शेयर करें

बॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद अब खान परिवार के एक और कपल की राहें अलग होने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के छोटे भाई अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने शादी के 24 साल बाद अब एक -दूसरे से कानूनी रूप से अलग होने का फैसला किया है। दोनों को शुक्रवार को एक फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। जहां दोनों तलाक की अर्जी देने पहुंचे थे। हालांकि अभी तक सोहेल या सीमा किसी के तरफ से भी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

सोहेल और सीमा के तलाक लेने की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में हड़कंप सा मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा की लव मैरिज हुई थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सीमा दिल्ली की रहने वाली एक पंजाबी लड़की हैं, तो वहीं सोहेल मुस्लिम परिवार से आते हैं। सोहेल जहां बॉलीवुड से बिलोंग करते हैं वहीं सीमा फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी और इसी क्रम में वो अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई गईं। जहां चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में सोहेल और सीमा की मुलाकात हुई है। पहली नजर में ही सीमा-सोहेल को भा गई और दोनों में दोस्ती हो गई। ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों शादी करना चाहते थे,लेकिन धर्म अलग होने के कारण सीमा के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद दोनों ने 1998 में घर से भाग कर शादी कर ली। दोनों ने पहले निकाह और फिर आर्य समाज मंदिर में शादी की। बाद में दोनों के परिवार वाले भी मान गए। सोहेल और सीमा के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। सोहेल और सीमा काफी समय से अलग रह रहे थे, लेकिन अब शादी के 24 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया है।

शेयर करें