Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्वांचल की सियासत में अंसारी परिवार का दबदबा, अपराध से सियासत तक का रहा ऐसा सफर, भाजपा के ये कद्दावर नेता रहे प्रमुख प्रतिद्वंदी   

पूर्वांचल की सियासत में अंसारी परिवार का दबदबा, अपराध से सियासत तक का रहा ऐसा सफर, भाजपा के ये कद्दावर नेता रहे प्रमुख प्रतिद्वंदी   

समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए एक बार फिर बसपा सांसद रहे अफजाल अंसारी पर दांव खेला है। अफजाल अंसारी ने 1985 के विधानसभा चुनाव से कम्युनिष्ट पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। पहली बार वर्ष 1985 में कम्युनिष्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर मुहम्मदाबाद से विधायक बने। अफजाल अंसारी अब तक 10 चुनाव लड़ चुके हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए एक बार फिर बसपा सांसद रहे अफजाल अंसारी पर दांव खेला है। अफजाल अंसारी ने 1985 के विधानसभा चुनाव से कम्युनिष्ट पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। पहली बार वर्ष 1985 में कम्युनिष्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर मुहम्मदाबाद से विधायक बने। अफजाल अंसारी अब तक 10 चुनाव लड़ चुके हैं।

पढ़ें :- UP में एक बजे तक 35.73% मतदान, लगी रही लंबी कतार

बसपा ने 2019 में अफजाल अंसारी को गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतरा था। उसने BJP प्रत्याशी मनोज सिन्हा को 1,19,392 वोटों से हराया था। इससे पहले 2014 में अफजाल ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह पांच बार विधायक व दो बार सांसद रह चुका है। राजनीति के खिलाड़ी माने जाने वाले बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर पहली बार सजा का बुदनुमा दाग लगा। अब तक के 37 साल की राजनीति में वह बेदाग होने की बात बेबाकी से कहते रहे हैं। लेकिन MP-MLA कोर्ट से हुई सजा ने उनकी बेबाकी पर विराम लगा दिया है।

2007 में दर्ज हुआ था गैंगस्टर का केस

अंसारी भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट का ये मामला 2007 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के दो साल बाद दर्ज किया गया था। केस में राय की हत्या के बाद हुई आगजनी और कारोबारी नंद किशोर रुंगटा की अपहरण-हत्या को आधार बनाया गया था। कृष्णानंद राय की हत्या मामले में कोर्ट अंसारी भाइयों को बरी कर चुका है, लेकिन गैंगस्टर एक्ट का यह मामला इसी से जुड़ा था। अफजाल विधायक होकर राज्य सरकार में मंत्री होना चाहते थे। उनकी सोच एक दिन प्रदेश का मुख्यमंत्री हो जाने तक भी जाती थी लेकिन किस्मत से अब वह देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद के सदस्य हैं। गाजीपुर संसदीय क्षेत्र से अफजाल फिलहाल सांसद हैं।

पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले अफजाल अंसारी को एक आपराधिक मामले में सजा सुना दी गई। गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने उसे 4 साल की जेल और 1 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अफजाल अंसारी पांच बार विधायक और दो बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं। हालांकि  दोनों ही बार उन्हें जेल जाना पड़ा है। अफजाल अंसारी (70) का जन्म 14 अगस्त 1953 में गाजीपुर जिले के युसुफपुर-मोहम्मदाबाद में हुआ था। उनके पिता सुभानुल्लाह अंसारी और दादा मुख्तार अहमद अंसारी  दोनों राजनीति के क्षेत्र में थे।

पढ़ें :- मेरठ में डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पत्नी सहित डाला वोट

विरासत में मिली अंसारी बंधुओं (सिबगतुल्लाह, मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी ) को सियासत 

ऐसे में अंसारी बंधुओं (सिबगतुल्लाह, अफजाल और मुख्तार अंसारी) को सियासत विरासत में मिली थी। अंसारी बंधुओं का परिवार (दादा और पिता) शुरुआत में कांग्रेस से जुड़ा था, लेकिन ये तीनों भाई पहले CPI, समाजवादी पार्टी और बाद में BSP के साथ जुड़े। बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी से मतभेद के चलते अफजाल अंसारी ने बाद में समाजवादी पार्टी  छोड़कर  अपनी पार्टी कौमी एकता दल बना ली। बाद में 2017 में उसका विलय बहुजन समाज पार्टी  में कर दिया।

2004 में अफजाल ने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बने। उन्होंने उस वक्त BJP के कद्दावर नेता और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को हराया था। 2019 में भी अफजाल ने मनोज सिन्हा को हराया लेकिन इस बार बसपा  के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

अफजाल अंसारी पर मुहम्मदाबाद से BJP विधायक रहे कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में लगा है गैंगस्टर 

अंसारी परिवार पर करीब 97 संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। मुख्तार पर हत्या के 8 मुकदमों सहित कुल 61 केस दर्ज हैं। बेटे अब्बास पर 8, छोटे बेटे उमर पर 6, अफजाल पर 7, शिवगतुल्लाह पर 3 केस दर्ज हैं। मुख्तार की पत्नी अफ्शां पर 11 और अब्बास की पत्नी निकहत बानो पर एक क्रिमिनल केस है। अफजाल अंसारी पर मुहम्मदाबाद से BJP विधायक रहे कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में गैंगस्टर लगा है, जिसमें गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 29 अप्रैल को, दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है।

पढ़ें :- गाजियाबाद में 103 के बुजुर्ग ने वोट डालकर देश के प्रति निभाया फर्ज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com