मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Abhishek Shivaleeka Wedding : ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक ने शिवालिका ओबेरॉय संग रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

इंडिया वॉइस

Abhishek Shivaleeka Wedding: ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक और ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने goa में रचाई शादी. न्यूली वेड कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

शेयर करें

Abhishek Shivaleeka Wedding Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल शादियों का सीजन चल रहा है. अथिया शेट्टी-केएल राहुल के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी की थी और अब ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक शादी के बंधन में बंधन गए हैं. इस लविंग कपल ने 9 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए. दूल्हा और दुल्हन दोनों ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से वेडिंग आउटफिट पहना था. शिवालिका और अभिषेक ने अनपी शादी की प्यारी तस्वीरें अब इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की हैं.

शिवालिका और अभिषेक की शादी में पहुंचे कई सेलेब्स
शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक की वेडिंग मॉर्डन टच के साथ ट्रेडिशनल थी. कपल की इंटीमेट वेडिंग में क्लोज फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री के कई और लोग भी शामिल हुए. अमन देवगन के साथ अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, निर्देशक लव रंजन, इशिता राज शर्मा और कई और सेलेब्स शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक की शादी में शामिल हुए थे. 8 फरवरी को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन और 9 फरवरी को फेरे के बाद पार्टी हुई.

शिवालिका और अभिषेक ने शेयर की शादी की तस्वीरें
न्यूली वेड कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरों शेयर की हैं. इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है. डेस्टिनी,फेट और स्टार्स में क्या लिखा है इससे बहुत कुछ लेना-देना है. कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े. यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे मैजिक पल रहेगा! प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.”

अगर अभिषेक पाठक और शिवालिका वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो, ‘दृश्यम 2’ को मिली सुपर सक्सेस की वजह से अभिषेक पाठक के लिए 2022 शानदार साल रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था. इसमें अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता थे. यह फिल्म निशिकांत कामत की 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल थी. वहीं शिवालिका ओबेरॉय ने वर्धन पुरी के साथ ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने ‘खुदा हाफिज’ की दो इंस्टॉलमेंट में भी काम किया है. अभिषेक पाठक ‘खुदा हाफिज’ के मेकर थे और वे इसी फिल्म के सेट पर उन्हें शिवालिका से मोहब्बत हो गई. अब इस जोड़े ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है.

शेयर करें