मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः आगरा में भारी बारिश से हवेली की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो की मौत, तीन गंभीर

Rakesh

यूपी के आगरा में गुरुवार रात लगातार हुई जोरदार बारिश की वजह पुरानी हवेली की दीवार गिर गई। जिससे 2 की मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए।

haveli collapsed
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा में गुरुवार रात लगातार हुई जोरदार बारिश की वजह पुरानी हवेली की दीवार गिर गई। जिससे  2 की मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए।

करीब 300 वर्ष पुरानी तीन मंजिला हवेली का एक बड़ा हिस्सा घरों के ऊपर गिर गया। हवेली का हिस्सा गिरने से घरों में सो रहे लोग मलबे में दब गए। जिससे  2 की मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए।

जेसीबी की सहायता से ग्रामीणों ने मलबे को हटाया

जेसीबी की सहायता से ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर लोगों को निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया। हादसा बासौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरैठा गांव में हुआ।

टैग: serious UP
शेयर करें