पटियाला। सड़क पार कर रहे एक युवक को बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पटियाला राजपुरा रोड पर पटियाला फोर्ट पैलेस के बाहर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तभी पीआरटीसी की सरकारी बस उसके ऊपर चढ़ गई। घायल व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है।
मदद करने वाले शख्स ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए गए सड़क सुरक्षा फोर्स का कोई फायदा नहीं। पंजाब सरकार की तरफ से जारी 112 नंबर डायल करने पर भी फोन नहीं उठता। 100 नंबर पर भी डायल किया गया और 108 पर भी, लेकिन ज़ख्मी की सहायता करने वाला कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने स्कूटी पर मरीज को राजेंद्र अस्पताल लाकर भर्ती कराया।