मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
अन्य खबरें

हरियाणाः बाइक सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे को मारी गोली, गंभीर, सोहना क्षेत्र में दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Rakesh

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाचा-भतीजा को अपना निशाना बनाया। बाइक से आए बदमाशों ने सोहना के इंडरी मोड़ पर दोनों को मारपीट के बाद गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायलों को लोगों ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

firing
शेयर करें

गुरुग्राम। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाचा-भतीजा को अपना निशाना बनाया। बाइक से आए बदमाशों ने सोहना के इंडरी मोड़ पर दोनों को मारपीट के बाद गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायलों को लोगों ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो अभी तक वारदात के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया की मानें तो नूंह के रोजका मेव थाना क्षेत्र में रहने वाले अखलाल ने बताया कि उसके चाचा इलियास व भाई इखलाख भूस-तूड़ी का काम करते हैं। वह अपनी गाड़ी से सोहना की तरफ जा रहे थे। जब वह इंडरी मोड़ के पास जैन धर्म कांटा पर तूड़ी का वजन कराने के लिए पहुंचे तो चार बाइकों पर आए करीब एक दर्जन बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइकें लगाकर रोक लिया और उन पर हमला कर दिया।

पहले आरोपियों ने उन्हें पीटा और बाद में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों चाचा-भतीजा घायल हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम लीलू, सुमेर, मूली, कालू, मुकेश सहित आधा दर्जन अन्य लोगों ने अंजाम दिया है।

वारदात किस कारण से की गई है, इस बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 148, 149, 307, 323 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

शेयर करें