मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 155 लोगों के मौत की खबर

इंडिया वॉइस

Earthquake in Afghanistan: भूंकप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है। सूचना मिली है कि इस तबाही में करीब 155 लोगों की मृत्यु हो गई है।

शेयर करें

Earthquake in Afghanistan: आज सुबह अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचा दी है। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने अफगानिस्तान के 155 लोगों की जान ले ली। भूकंप की वजह से सुबह से ही यहां पर चीख पुकार मच गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि वह पाकिस्तान तक महसूस हुए। न्यूज एजेंसियों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। साथ ही भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का दक्षिणपूर्व बताया जा रहा है।

रिक्टर स्केल के अनुसार 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कम तीव्रता वाला था।

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके 

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार भूकंप के झटके इस्लामाबाद के साथ ही कई अन्य इलाकों में भी महसूस हुए। सोशल मीडिया में लोग बता रहे हैं कि भूकंप के झटके कुछ सेकेंड के लिए ही महसूस हुए। लेकिन फिर भी लोग अपने घरों से बाहर आ गये थे।

इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। तब रावलपिंडी इस्लामाबाद, पेशावर व मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे. ये झटके एबटाबाद, फैसलाबाद, बुनेर, स्वात, कोहाट व मलकांडी में भी महसूस हुए।

टैग: earthquake
शेयर करें