मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Indonesia में भूकंप के तेज झटके, 7.9 रही रिक्टर स्केल पर तीब्रता

इंडिया वॉइस

इंडोनेशिया में मंगलवार तड़के जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी है। USGS ने बताया कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया।

शेयर करें

इंडोनेशिया में मंगलवार तड़के जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी है। USGS ने बताया कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। भूकंप के कारण इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी ने देश में सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि एजेंसी ने कुछ ही समय के बाद चेतावनी को हटा ली।

ईएमएससी के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया में तुआल क्षेत्र से 342 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 02:47:35 (स्थानीय समय) पर आया। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप के झटके 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके ऑस्ट्रेलिया, तिमोर लेस्ते और इंडोनेशिया में लगभग 1.4 करोड़ लोगों ने महसूस किए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप की पुष्टि भूकंपीय डाटा (seismic data) द्वारा की गई है।

मालूम हो कि इंडोनेशिया एक एक्टिव भूकंप जोन में स्थित है। यही कारण है कि यहां पर इतने ज्यादा भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया प्रशांत महासागर में स्थित ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर के बेसिन का इलाका है। जहां पर कई ज्वालामुखी फटते रहते हैं, जिससे यहां पर लगातार भूकंप के झटके आते रहते हैं। भूकंप के चलते ही इसके आस-पास के समुद्रों में सुनानी का जन्म होता है। यह रिंग ऑफ फायर का इलाका करीब 40 हजार किमी के दायरे में फैला हुआ है। यहां विश्व के कुल एक्टिव ज्वालामुखियों के 75 फीसदी ज्वालामुखी हैं।

टैग: earthquake
शेयर करें