मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, झटकों से कई इलाकों में लोग घरों से आए बाहर

इंडिया वॉइस

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जिले के किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

शेयर करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जिले के किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले वीरवार की रात 7:55 बजे जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 मापी गई। इसका केंद्र बिंदु हिंदू कुश रीजन (अफगानिस्तान) रहा। यह जमीन से 200 किलोमीटर नीचे था।

कुछ सेकेंड के लिए आए झटकों से कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। दिल्ली,एनसीआर समेत देश के कई अन्य हिस्सों में भी यह झटके महसूस किए गए।

प्रदेश में जम्मू, राजोरी, पुंछ, कठुआ, श्रीनगर आदि जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। इन इलाकों में नियमित रूप से झटके महसूस किए जाते रहे हैं। प्रदेश कई बार भूकंप के बड़े झटके भी झेल चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले न्यू ईयर वाले दिन भी देश में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 1 जनवरी को देर रात 11:28 बजे मेघालय के नोंगपोह में रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। तब भूकंप का केंद्र नोंगपोह में जमीन से 10 किमी. भीतर था।

टैग: earthquake
शेयर करें