1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Entertainment : आलिया भट्ट ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं मां

Entertainment : आलिया भट्ट ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं मां

तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर खुलासा किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस तस्वीर में रणबीर के साथ आलिया अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं, जहां दिल बना हुआ है।

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

इसके साथ ही आलिया ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें एक शेर और एक शेरनी अपने शावक के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’

आलिया के इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर और आलिया को बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। वहीं अब जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

पढ़ें :- सवालों के घेरे में तापसी पन्नू की 'गांधारी', लेखक कल्याण बंदी का आरोप कहानी और टाइटल चुराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com