1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Entertainment : इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर-आलिया !

Entertainment : इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर-आलिया !

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरो से चल रही हैं और दोनों इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं बीते कुछ वक्त से दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरो से चल रही हैं और दोनों इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

पढ़ें :- अब मनोरंजन के साथ समाज को जागरूक करना भी जरूरी: ईशा सिंह

शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे

ताजा रिपोर्ट्स की माने तो इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। शादी का हर फंक्शन मेहंदी से लेकर संगीत तक सबकुछ बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। दोनों की शादी में बहुत कम दिन बचे हैं, इसलिए शादी की तैयारियां काफी तेजी से जारी हैं। हालांकि इस शादी के सम्बन्ध में रणबीर या आलिया के परिवार वालों में से किसी ने भी अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

बतादें कि रणबीर और आलिया पहले ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। फैंस भी अब जल्द ही उनकी शादी की उम्मीद लगाए हुए हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।

पढ़ें :- महेश भट्ट मेरे लिए पिता समान हैं, उनका नाम सुनते ही धुन बनने लगती है : अनु मलिक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com