मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

पंजाबः मृतक किसान के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख, परिवार के सदस्य को दी जाएगी नौकरी  

Rakesh

पटियाला में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी मेंबर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी के बाहर 17 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों के बीच देर रात किसान नरेंद्र पाल की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे पटियाला के राजेंद्र अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

compensation
शेयर करें

पटियाला। पटियाला में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी मेंबर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी के बाहर 17 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों के बीच देर रात किसान नरेंद्र पाल की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे पटियाला के राजेंद्र अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

किसान नरेंद्र पाल के परिवार और किसान जत्थेबंदियों की तरफ से पंजाब सरकार से नरेंद्र पाल के परिवार को सरकारी नौकरी और 10 लाख का मुआवजा देने की मांग की गई।

परिजनों और लोगों की मांग पर पंजाब सरकार की तरफ से आज नरेंद्र पाल के परिवार को 5 लाख का मुआवजा और परिवार के मेंबर को सरकारी नौकरी देने की मांग पूरी कर दी गई। वहीं आज पटियाला के एसडीएम की तरफ से धरने पर बैठे किसान जत्थेबंदियों को पंजाब सरकार की चिट्ठी दी गई।

टैग: farmer
शेयर करें