मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अभी जेल में ही रहेंगे मशहूर भोजपुरी गायक समर सिंह, जानें क्यों

Rajni

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह अभी जेल में ही रहेंगे।

akanksha dubey bf samar singh arrested
शेयर करें

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह अभी जेल में ही रहेंगे।

उनकी जमानत प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण टल गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने समर के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए अब 17 मई की तिथि नियत की है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को भी 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तिथि 9 मई नियत की गई।

सुनवाई की अगली तिथि 17 मई नियत

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी की सिविल कोर्ट के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। इसलिए समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनवाई की अगली डेट 17 मई नियत की है।

टैग: Court
शेयर करें