Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का हुआ निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस, पढ़ें

मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का हुआ निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस, पढ़ें

मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंगलवार 17 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंगलवार 17 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निर्मल मुखर्जी 72 साल के थे, जो अपने पीछे पत्नी, बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्मल मुखर्जी जब सिर्फ 10 साल के थे, तब संगीतकार राजेश रोशन के सहायक के तौर पर करियर शुरू किया था. वे कई वाद्य यंत्र बजाने में कुशल थे।

उन्होंने राजेश रोशन के अलावा पंचमदा, अनु मलिक, कल्याणजी-आनंदजी, जतिन-ललित और विशाल-शेखर जैसे मशहूर संगीतकारों के साथ कांगो, बोंगो, दारबुका, तुम्बा और डी-जेम्बे जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाए थे। मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी जाने माने गायक थे।

निर्मल पश्चिम के सभी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने में कुशल थे।  वे हिंदी के अलावा बंगाली भाषा के अच्छे जानकार थे। वे मालवणी और मराठी भी बहुत अच्छे से बोल लेते थे। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘इही है जिंदगी’ के अलावा मराठी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था। वे आनंद-निर्मल के नाम से संगीत देते थे। उनके कुछ एल्बम भी रिलीज हुए थे। उन्होंने ‘गणपति आले मजे घर’ एल्बम के लिए मशहूर गाना तैयार किया था।

पढ़ें :- पूर्व सांसद जयाप्रदा के नाम रामपुर अद्दलत से फिर जारी हुए गैर जमानती वारंट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com