मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, इसी साल पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित

इंडिया वॉइस

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी समय पहले उनके सिर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे बीमार रहती थीं। शनिवार सुबह वे चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं।

शेयर करें

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी समय पहले उनके सिर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे बीमार रहती थीं। शनिवार सुबह वे चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वाणी जयराम साउथ की फेमस प्लेबैक सिंगर्स में से एक थीं। 1945 में तमिलनाडु के वैल्लोर में जन्मी वाणी का असली नाम कलैवानी था। वाणी ने अपने करियर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू समेत कुल 19 भाषाओं में 10,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही वाणी ने अपने करियर के 50 साल पूरे किए थे ।उन्हें पद्म भूषण अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं संगीत क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए वाणी को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

मीरा ने बॉलीवुड को भी बेहतरीन गाने दिए हैं। साल 1980 में वाणी को फिल्म मीरा के मेरे तो गिरधर गोपाल गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 1991 में उन्हें संगीत पीठ सम्मान से भी नवाजा, वाणी ये सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर थीं। इस दौरान उनकी उम्र 46 साल थी।

वाणी ने एमएस इलैयाराजा, आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओ.पी नैय्यर और मदन मोहन जैसे दिग्गज कंपोजर के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्वपनम से की थी।

शेयर करें