1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, धनबाद हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, धनबाद हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में मंगलवार की रात लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। क्योंकि कहा जा रहा कि अंदर और कुछ लोग फंसे हुए है और अभी भी चीख पुकार की आवाज आ रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में मंगलवार की रात लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। क्योंकि कहा जा रहा कि अंदर और कुछ लोग फंसे हुए है और अभी भी चीख पुकार की आवाज आ रही है।

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

ऐसे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धनबाद में हुए इस हादसे पर पीएम मोदी (PM Modi) ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। मुआवजे में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बताना चाहेंगे कि आशीर्वाद टावर में आग लगने से मरने वाले 14 लोगों में 10 महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

 

धनबाद में घटित हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया है। हेमंत सोरेन ने लिखा, धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं

वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा, परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।

मंगलवार को धनबाद में घटित इस हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। जिन परिवार के लोगों की जान गई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। क्योंकि हादसे में एक दो लोगों की जान नहीं गई गई है। बल्कि अब तक 14 लोगों की जान गई और कहा जा रहा है कि मौत का आकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि अपार्टमेंट में फंसे लोगों को निकालने को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है वहीं अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी है।

 

पढ़ें :- अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com