मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Gangubai Kathiawadi Release Date Announced : ‘गंगूबाई काठीवाड़ी’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इंडिया वॉइस

'गंगूबाई काठीवाड़ी' सेक्स वर्कर्स के लिए गॉडमदर थी और लोग उन्हें गंगू माँ कहकर पुकारने लगे थे

शेयर करें

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठीवाड़ी’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता अजय देवगन भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 6 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है और अब यह फिल्म इसी साल 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Who was Gangubai Kathiawadi? Know about woman Alia Bhatt plays in Sanjay Leela Bhansali's film

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की घोषणा अक्टूबर 2019 में की गई थी। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। इस फिल्म में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाएगा। गंगूबाई को कमाठीपुरा की क्वीन भी कहा जाता था। वह सेक्स वर्कर्स के लिए गॉडमदर बन गईं और लोग उन्हें गंगू माँ कहकर पुकारने लगे थे। गंगूबाई का नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था, वह गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं। संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गोयल द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें