मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Film Jhund : अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ का दमदार टीजर आउट, 4 मार्च को फिल्म होगी रिलीज

इंडिया वॉइस

'झुंड' नागराज मंजुले की पहली हिंदी फिल्म है। वहीं अमिताभ बच्चन भी पहली बार निर्देशक मंजुले के साथ काम कर रहे हैं।

शेयर करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘झुंड’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं जबकि रिंकू राजगुरु, आकाश ठोसर अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘झुंड’ में अमिताभ बच्चन फुटबॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर मंगलवार जारी कर दिया है।

टीजर में अमिताभ और उनकी भावी टीम के सदस्यों की झलक दिखाई गई है। टीजर को देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे टीचर की भूमिका में हैं, जो गरीब बच्चों को प्रेरित कर एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करते हैं। ये फिल्म नागपुर के एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर के जीवन पर आधारित है।

‘झुंड’ नागराज मंजुले की पहली हिंदी फिल्म है। वहीं अमिताभ बच्चन भी पहली बार निर्देशक मंजुले के साथ काम कर रहे हैं। भूषण कुमार निर्मित फिल्म झुंड इसी साल 4 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शेयर करें