मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर पटना में एफआईआर दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

इंडिया वॉइस

पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे हैं।

CHANNI
Punjab/ Congress finalise Charanjit Channi as CM
शेयर करें

पटना : यूपी-बिहार के लोगों पर दिये गये बयान के विरोध में पटना के कदम कुआं थाना में गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे हैं। उन्हें अब पंजाब में नहीं आने देना है। चन्नी ने जब यह बयान दिया था तब उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। उन्होंने इस दौरान चन्नी का बातों का समर्थन किया और बिहार और यूपी के लोगों का मजाक उड़ाया।

चन्नी के इस बयान के बाद यूपी और बिहार में पंजाब के सीएम का विरोध शुरू गया है। बिहार सहित यूपी के तमाम नेताओं ने चन्नी के इस बयान की निंदा की है। साथ ही उनसे और कांग्रेस आलाकमान से माफी मांगने की मांग की है।

शेयर करें