Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू यादव दोषी करार, रांची सीबीआई कोर्ट का फैसला

चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू यादव दोषी करार, रांची सीबीआई कोर्ट का फैसला

सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किये गये गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर लालू यादव को दोषी पाया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदुओं पर 18 फरवरी को सुनवाई होगी।

पढ़ें :- सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किये गये गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर लालू यादव को दोषी पाया है। इसके साथ ही अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में शामिल लालू यादव सहित 75 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है।

अदालत ने इस मामले में छह महिला सहित 24 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। बरी होने वालों में राजेंद्र पांडेय, साकेत, बिहारी लाल, दीनानाथ सहाय, रामसेवक, ऐनल हक़, सनाउल हक़, मो. हुसैन, कलशमणि कश्यप, बलदेव साहू, रंजित सिन्हा, अनिल सिन्हा, अनिता प्रसाद, रामावतार शर्मा, चंचल सिन्हा, रामशंकर सिंह, बसंत सिन्हा, क्रांति सिंह, मधु मेहता शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com