मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार के औरंगाबाद में छह सहेलियों ने एक साथ निगला जहर, तीन की मौत

इंडिया वॉइस

इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन लड़कियों का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

suicide news
शेयर करें

औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम छह सहेलियों ने विषैला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन लड़कियों का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरने वाली एक लड़की अपने भाई के साले से प्रेम करती थी। उसने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की। मगर लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद इस लड़की ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस सूचना पर पहुंची पांच सहेलियों ने भी जहर निगल लिया।

इसके बाद इन लड़कियों की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। मगर तीन लड़कियों की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस वाकया की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह गांव पहुंचे।

शेयर करें