मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

Rakesh

ओडिशा के कटक स्टेशन पर गुरुवार सुबह भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। अगलगी से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

fire in jan shatabadi express
शेयर करें

कटक। ओडिशा के कटक स्टेशन पर गुरुवार सुबह भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। अगलगी से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। कटक के स्टेशन अधीक्षक एसके मलिक ने कहा कि ट्रेन स्टेशन पर सुबह 6.32 बजे पहुंची थी। इसमें गड़बड़ी देखी गई, जिसके बाद मैकेनिकल विभाग ने इसे ठीक किया। बाद में ट्रेन को थोड़ा रोककर रवाना किया गया। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेन को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

टैग: fire train
शेयर करें