मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में कराया भर्ती

इंडिया वॉइस

देहरादून में बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने हरीश रावत पहुंचे थे उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें

Dehradun: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक देहरादून में बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने हरीश रावत पहुंचे थे उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विपक्षी पार्टियां भी युवाओं के इस आंदोलन में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है।

देहरादून कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान हरीश रावत जमीन पर लेट गए। तबीयत बिगड़ने पर काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस उन्हें एक एबुलेंस से ले गई।

 

शेयर करें