मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गदर 2 के उत्कर्ष बोले सेट पर बांप-बेटे नहीं, एक्टर-डायरेक्टर है

Rakesh

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर-2’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। जिसका निर्माण और निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा, सनी देओल के बेटे जीते का रोल प्ले कर रहे हैं।

GADAR 2
शेयर करें

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर-2’  11 अगस्त को रिलीज हो रही है। जिसका निर्माण और निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा, सनी देओल के बेटे जीते का रोल प्ले कर रहे हैं।जिन्होने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए खास किस्सों के बारे में बात की।उत्कर्ष का कहना है कि उनके पापा को प्रोफेशनल न होने पर काफी गुस्सा आता है जिसका नमूना उन्हे फिल्म के पार्ट 1 में ही मिल गया था।जहां उन्हे एक जोरदार थप्पड़ खाना पड़ा था।उत्कर्ष ने बताया कि फिल्म में सनी और अमीषा का इंपोर्टेंट सीन चल रहा था लेकिन उस वक्त वो सिर्फ 5 साल के थे और शूटिंग की सीरियसनेस के बारे में उन्हे कुछ नहीं पता था।ऐसे में उन्हे अपने पापा से जोरदार थप्पड़ खाना पड़ा था,उन्होने कहा था कि सब इतनी मेहनत कर रहे तो तुम्हे भी मेहनत करनी होगीं जबकि उत्कर्ष तीन रातों से सोए नहीं थे। लेकिन अब इतने साल पापा के साथ काम करके मैं जिम्मेदारी और प्रोफेशनलिज़म दोनों ही सीख गया हूं। इसलिए इस बार वो रूप देखने को नहीं मिला।उत्कर्ष ने बताया कि फिल्म की कहानी को लेकर भी इतना लंबा इंतज़ार इसलिए करना पड़ा क्योकि कोई कहानी परफेक्ट नहीं लग रही थी।कई बार कहानी डिस्कस होती, लेकिन फिर साइड कर दी जाती। लेकिन लॉकडाउन के दौरान गदर एक प्रेमकथा के राइटर शक्तिमान तलवार ने ‘गदर-2’ की कहानी सुनाई जिसके बाद इसकी कास्टिंग को लेकर तय किया गया कि फिल्म को दर्शकों से ज्यादा कनेक्ट करने के लिए फिल्म की ज्यादातर स्टारकास्ट रिपीट की जाएगी।क्योंकि ऑडियंस उनके साथ पहले से ही कनेक्टेड है। हालांकि, इसमें से कई एक्टर्स आज हमारे बीच नहीं हैं पर फिर भी कलाकार रिपीट किए गए हैं। फिल्म में बच्चे जीत के किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद जीत के किरदार की जरूरत भी थी यही वजह रही कि मेरा सिलेक्शन हो गया।साथ ही लोगों को भरोसा भी था कि मैं अच्छा काम कर सकूंगा।

शेयर करें