Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंड में दस वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच नाबालिग निरुद्ध, जानें पूरा मामला

झारखंड में दस वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच नाबालिग निरुद्ध, जानें पूरा मामला

सभी आरोपितों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस मामले में आरोपित एक नाबालिग फरार है। सभी आरोपितों की उम्र नौ से 15 साल के बीच है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

तपकारा थाना क्षेत्र में गत बुधवार की देर रात 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपितों को निरुद्ध किया है। सभी आरोपितों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस मामले में आरोपित एक नाबालिग फरार है। सभी आरोपितों की उम्र नौ से 15 साल के बीच है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

जानकारी के अनुसार तोरपा प्रखंड के एक गांव में बुधवार की रात शादी थी। शादी समारोह में उक्त बच्ची भी गयी थी। समारोह के दौरान ही 10 वर्षीय बच्ची की कुछ नाबालिग लड़कों से कहासुनी हो गयी। रात में लड़की अकेले अपने गांव लौट रही थी। सभी छह नाबालिग लड़के उसे पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपने स्वजनों को दी। दूसरे दिन गांव में पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी लेकिन बात नहीं बनने पर तपकारा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपितों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com