मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को सम्मानित करेगी सरकार

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सम्मानित करने का फैसला लिया है।

शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सम्मानित करने का फैसला लिया है। बता दें, दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत का नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास एक्सीडेंट हो गया था। सड़के हादसे में घायल क्रिकेटर के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा ऋषभ पंत की जान बचाने वाले चालक व परिचालक को उत्‍तराखंड सरकार सम्‍मानित करेगी। क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा परिवहन निगम के चालक व परिचालक को सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

इससे पहले सीएम धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर ऋषभ पंत से मुलाकात की। क्रिकेटर से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा ऋषभ पंत की तबीयत में काफी सुधार है। सीएम ने कहा ऋषभ के दुर्घटना का कारण सामने आया गड्ढा या काली सी कुछ चीज बताई है। जिसके चलते दुर्घटना हुई। आगे के इलाज के लिए फैसला लेना है। BCCI और डॉक्टर ही तय करेंगे क्या करना हैं। संतुष्टि की बात है उनकी सेहत में सुधार है।

बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अफसरों से जानकारी लेते हुए उनका समुचित इलाज और हर संभव मदद के निर्देश दिये थे। सीएम धामी ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा था कि ऋषभ पंत के ईलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी

शेयर करें