1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gujarat Panchayat Mahasammelan : ग्राम स्वराज का सपना पूरा करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था बेहद जरूरी- पीएम मोदी

Gujarat Panchayat Mahasammelan : ग्राम स्वराज का सपना पूरा करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था बेहद जरूरी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- गुजरात पंचायत महासम्मेलन का मकसद है कि 1.5 लाख से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर गुजरात के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा करें।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ग्राम स्वराज का सपना पूरा करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था बेहद जरूरी है। इस व्यवस्था को दिशा और गति देने का काम सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और पंच-सरपंच कर रहे हैं।

पढ़ें :- Mann Ki Baat : PM मोदी ने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, कहा - 'आतंकवाद को करारा जवाब...'

‘गुजरात पंचायत महासम्मेलन अपनू गाम, अपनू गौरव’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी गुजरात पंचायत महासम्मेलन में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। गुजरात में त्रिस्तरीय पंचायती राज के ढांचे में 33 जिला पंचायत, 248 तालुका पंचायत और 14,500 ग्राम पंचायत हैं। ‘गुजरात पंचायत महासम्मेलन अपनू गाम, अपनू गौरव’ में राज्य के पंचायती राज संस्थानों के तीनों स्तरों से एक लाख से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात बापू और सरदार पटेल की धरती है। बापू ने हमेशा ग्रामीण विकास की, आत्मनिर्भर गांव की, सशक्त गांव की बात कही है। इसलिए आजादी का अमृतकाल मनाते हुए हम पूज्य बापू के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात में पंचायत व्यवस्था में पुरुषों से ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाएं कर रही हैं। गुजरात पंचायत महासम्मेलन का मकसद है कि 1.5 लाख से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर गुजरात के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा करें। इससे बड़ा कोई मौका नहीं हो सकता है। लोकतंत्र की इससे बड़ी कोई ताकत नहीं हो सकती है।

पढ़ें :- Delhi : PM आवास में CM योगी और PM मोदी के बीच मुलाकात, एक घंटे चली बैठक

पढ़ें :- PM मोदी के 10 घंटे के मंथन में Gen Z और रोजगार पर फोकस, फेरबदल की अटकलें तेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com