Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana : फरीदाबाद में 19 मार्च से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला, 35 देश लेंगे मेले में हिस्सा

Haryana : फरीदाबाद में 19 मार्च से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला, 35 देश लेंगे मेले में हिस्सा

मेला परिसर CCTV की निगरानी में रहेगा। मेला परिसर में अस्थाई पुलिस लाइन होगी। यहां प्रतिदिन 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

फरीदाबाद, 27 फरवरी। इस साल 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 19 मार्च से शुरू होगा। मेले का समापन 4 अप्रैल को होगा। हरियाणा पर्यटन विकास निगम ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ये जानकारी हरियाणा पर्यटन विकास निगम के प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला अथॉरिटी के उपाध्यक्ष एमडी सिन्हा ने रविवार को दी।

पढ़ें :- हरियाणाः जींद रैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत

मेले में इस बार 35 देश हिस्सा लेंगे

एमडी सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद की परिस्थितियों से उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस गतिविधि को पूरी धूमधाम से साथ आयोजित किया जाएगा। मेले में 1100 स्टाल होंगे। स्टेट पार्टनर जम्मू एवं कश्मीर और कंट्री पार्टनर उज्बेकिस्तान है। मेले में इस बार 35 देश हिस्सा लेंगे। 30 देशों से मंजूरी मिल चुकी है। सांस्कृतिक मंच के लिए अब तक 17 देशों के कलाकारों ने सहमति भेजी है। मेले में भारत के सभी राज्यों की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

राजकीय स्कूल के बच्चों की फ्री एंट्री

सिन्हा के मुताबिक मेले में देशभर के हस्तशिल्प अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार पेटीएम के सहयोग से टिकटों और पार्किंग पास की बुकिंग की जाएगी। मेले का टिकट आम दिनों में 120 रुपये और शनिवार और रविवार को 180 रुपये होगा। राजकीय स्कूल के बच्चों की फ्री एंट्री होगी। दिव्यांगों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मेले में 5 एंट्री गेट रहेंगे। आम जनता के लिए 3 गेट रहेंगे। एक गेट VIP और एक गेट मीडिया के लिए रहेगा।

पढ़ें :- हरियाणाः नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भारी बवाल, 40 से अधिक गाड़ियां फूंकी, सीमाएं सील, इंटरनेट सेवा दो दिन के लिए बंद

मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

मेला अथॉरिटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान डीसीपी मुख्यालय नितिश अग्रवाल नोडल अधिकारी होंगे। मेला परिसर CCTV की निगरानी में रहेगा। मेला परिसर में अस्थाई पुलिस लाइन होगी। यहां प्रतिदिन 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। मेला सुबह 12:00 बजे शुरू होगा और रात 11:30 बजे चलेगा। रात 9:00 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग दो अतिरिक्त डिस्पेंसरी संचालित करेगा। आठ एंबुलेंस रहेंगी। इसके साथ ही मोबाएल एटीएम और विदेशी मुद्रा बदलने की सुविधा भी होगी। अस्थाई डाकघर भी स्थापित किया जाएगा। मेला क्षेत्र की ड्रोन से मैपिंग करवाई जा रही है। इस स्थल को 18 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com