मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः धमतरी में बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, 12 गंभीर

Rakesh

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। चारामा के मरकाटोला घाट के पास हुए भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की जान चली गई।

road accident
शेयर करें

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। चारामा के मरकाटोला घाट के पास हुए भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की जान चली गई।

चारामा धमतरी नेशनल हाईवे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। महिंद्रा ट्रैवेल्स की यात्री बस सामने तेज़ रफ्तार से आ रही ट्रक से जा टकराई। जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

वहीं हादसे के बाद मौक़े पर चीखपुकार मच गई। सभी घायलों को चारामा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच गई और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर कार्रवाई में जुट गई।

शेयर करें