Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Heavy Snowfall Alert : हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में हिमखंड गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Heavy Snowfall Alert : हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में हिमखंड गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में 8 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से बारिश और बर्फ गिरने के आसार हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

शिमला, 07 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम फिर करवट बदलेगा। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। केंद्र ने 9 फरवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया। मैदानी इलाकों में भारी बारिश का संभावना जताई है। इस बीच मनाली स्थित रक्षा भूभाग अनुसंधान ने शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। इस वजह से चंबा के उदयपुर, किलाड़, शिमला के ठियोग और नारकंडा में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से कुल्लू में तबाही, कई बहुमंजिला इमारतें ढहीं

8-9 फरवरी को मौसम रहेगा खराब

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में 8 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से बारिश और बर्फ गिरने के आसार हैं। 8 और 9 फरवरी को मैदानी भागों में आकाशीय बिजली गिरने, अंधड़ चलने और बारिश हो सकती है। 10 और 11 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

मौसम का हाल

इस बीच केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कल्पा में -10, मनाली में 0.4, कुफरी में -0.8, डलहौजी में 2.6, शिमला में 4.0, सुंदरनगर में 3.4, भुंतर में 3.9, धर्मशाला 7.2, ऊना में 5.8, नाहन में 9.7, पालमपुर में 6.0, सोलन में 3.6, कांगड़ा में 7.2, मंडी में 5.1, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 6.8 और चंबा में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेशः भारी बारिश से सोलन के कंडाघाट में फटा बादल, सात की मौत, शिवमंदिर भूस्खलन की चपेट में

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com