मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गृहमंत्री अमित शाह को भाये ‘सम्राट पृथ्वीराज’, अक्षय कुमार ने कहा शुक्रिया

Akshay Kumar Samrat Prithviraj : दिल्ली में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। उन्होंने न सिर्फ फिल्म देखी बल्कि दिल खोलकर इस फिल्म की प्रशंसा भी की।

शेयर करें

नई दिल्ली, 2 जून 2022। Samrat Prithviraj : अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए अक्षय जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच रिलीज से ठीक दो दिन पहले दिल्ली में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई ,जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। उन्होंने न सिर्फ फिल्म देखी बल्कि दिल खोलकर इस फिल्म की प्रशंसा भी की।

वहीं, अब अक्षय कुमार ने ट्वीट कर गृहमंत्री का आभार जताया है। अक्षय ने स्क्रीनिंग की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘मेरे लिए बहुत ही भावुक और गर्व की शाम। माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने सम्राट पृथ्वीराज देखी, इसके लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनकी हमारी फिल्म के लिए प्रशंसा ने हमारी मेहनत सफल कर दी! हमेशा आभारी रहूंगा।’

गौरतलब है आगामी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में होंगे। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में , संजय दत्त ‘काका कन्ह’ के किरदार में , सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई और आशुतोष राणा जयचंद के किरदार में है। आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी किया है। फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 3 जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

शेयर करें